ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
प्रत्याशी बनने के बाद तोमर एक हफ्ते में 5 बार ग्वालियर तो गए लेकिन दिमनी नहीं जा पाए |

ग्वालियर : 06/10/2023 : 25 सितंबर को मुरैना जिले की दिमनी सीट पर भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को प्रत्याशी बनाया है | प्रत्याशी बनने के 10 दिन बाद भी दिमनी नहीं गए तोमर जबकि ग्वालियर वह 5 बार जा चुके हैं | इस मामले में जब उनसे सवाल किया गया तो उनका जवाब था कि, पार्टी ने और भी जिम्मेदारी दी हैं | अभी उन पर काम कर रहे हैं जल्द ही दिमनी भी जाएंगे | अभी यहां कांग्रेस के विधायक रवीन्द्र सिंह तोमर हैं | मौजूदा विधायक होने के नाते इन्हें ही दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना है | उधर, बसपा दिमनी के ही पूर्व विधायक बलवीर डंडोतिया को प्रत्याशी बना चुकी है | ऐसे में मुक़ाबला त्रिकोणीय होगा | क्षत्रिय बहुल क्षेत्र होने के कारण यहां क्षत्रिय प्रत्याशी का जीतना आसान माना जाता है | लेकिन 2013 में बलवीर डंडोतिया और 2018 में गिर्राज डंडोतिया ने इस मिथक को तोड़ा | क्षत्रियों के बाद यहां ब्राहाम्ण और दलित वर्ग भी बड़ी संख्या में है | इस गठजोड़ का लाभ ब्राहाम्ण प्रत्याशी उतारकर बसपा लेना चाहती है | उधर, दिमनी में तोमर की पकड़ भी अच्छी मानी जाती है | उनका पैतृक गाँव भी कुछ दूर पोरसा तहसील में है | इस कारण आसपास का क्षेत्र रिश्तेदारी और पुराने संबंधों वाला है | जानकारों के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी भी इसी समाज का होगा | इससे समाज का वोट विभाजित होगा |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com