ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
प्रियंका गांधी का पूरा फोकस भ्रष्टाचार पर, मप्र में हुए 18 साल में 250 घोटालों का जिक्र भी किया |

मोहनखेड़ा : 06/10/2023 :  गुरुवार को राजगढ़ में हुई जनाक्रोश सभा को प्रियंका गांधी ने संबोधित करते हुए कहा कि, मप्र में 18 साल में 250 घोटाले हुए हैं | व्यापंम जैसे घोटालों से युवाओं की जान चली गई, पर रोजगार नहीं मिला | 44 मिनट के भाषण में प्रियंका का पूरा फोकस भ्रष्टाचार पर था | उन्होने कहा कि ईडी दिल्ली से अभिनेताओं के यहाँ पहुंच रही हैं, पर मप्र के अधिकारी और नेताओं के यहां अब तक नहीं पहुंची | प्रियंका ने पूछा- उन्होने मां नर्मदा में भी घोटाला किया | महाकाल लोक में सप्तऋषि की प्रतिमाएं लगाई तो उसमें भी घोटाला | इन्होने भगवान को भी नहीं छोड़ा | मोदी जी मप्र में हर दो महीने में आ रहे हैं, क्यों ? 18 साल में उन्हें समय नहीं मिला ? प्रियंका ने दादी इंदिरा गांधी का नाम 3 बार लिया कहा मेरी दादी बड़ी हस्ती थी | हमें आपकी बातें संस्कृति की जानकारी उनसे ही मिलती थी, वह कहती थी कि आदिवासी संस्कृति को बदलने की जरूरत नहीं है | प्रियंका ने कहा आदिवासी समाज इंदिरा गांधी के समय से कांग्रेस से जुड़ा है | नेताओं ने मंच से कहा आपको दादी के रूप में ही यहां की जनता देखती है | उन्होने मोदी जी के बारे में भी कटाक्ष कहे उन्होने कहा कि 50 मिनट के भाषण में मोदी जी ने 50 बार कांग्रेस का नाम लिया मैं मोदी जी से छोटी हूं पर सलाह देती हूं मोदी जी कांग्रेस का नहीं विकास का नाम ले लीजिए लेकिन ये नहीं ले सकते इनमें हिम्मत नहीं है, क्योंकि इन्होने काम नहीं किया | महिला बिल लाए हमने समर्थन किया कुछ दिन प्रचार हुआ फिर पता चला यह तो 10 साल लगेंगे फिर घोषणा क्यों की ? महिलाओं को मज़ाक समझ रहे हैं | सीएम शिवराज पर कहा कि मोदी जी तो अब शिवराज का भी नाम नहीं ले रहे इससे जाहिर है कि वह अब शिवराज को भी सीएम नहीं बनाने वाले |  प्रियंका ने भाषण में प्रदेश और केंद्र सरकार के साथ बड़े उद्दोगपतियों को घेरा, योजनाओं और कामों पर सवाल उठाए | पूरी बात संवाद के रूप में की, जनता की नाराजगी भी उन्ही से कहलवाई | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com