ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शोरूम में कार खरीदने गए व्यक्ति की पुरानी बोलेरो और डाउन पेमेंट के 1.60 लाख रु. लेकर चंपत हुआ सेल्समैन |

भोपाल : 06/10/2023 : आजकल ठगी की वारदातें इस हद तक बढ़ गई हैं कि, बदमाश अब अपने काम को भी दरकिनार रखकर दुकानों, शोरूमों पर भी ठगी की वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं | अभी कुछ समय पहले एक सोने चांदी की दुकान पर काम करने वाले दो व्यक्ति जेवर बनाने के नाम पर सोना लेकर फरार हुए थे | और अब कार शोरूम में सेल्समैन द्वारा ठगी करने का मामला सामने आया है | दरअसल, ओल्ड सुभाषनगर निवासी गजेन्द्र प्रताप सिंह 11 मील स्थित एक पेट्रोल पंप को किराए पर लेकर संचालित कर रहे हैं | उन्हे अपनी बोलेरों बदलकर मारुति की ब्रेजा कार लेनी थी | वह 25 जुलाई को एमवीएम के सामने मारुति के सत्यसाई शोरूम पहुंचे थे | यहां उन्हें सेल्समैन शशांक गुप्ता ने ब्रेजा पसंद कराई और लोन के संबंध में जानकारी दी | 3 अगस्त को शशांक अपने एक साथी के साथ गजेन्द्र प्रताप के घर पहुंचा, और बताया कि उनका साथी लोन की औपचारिकताएं पूरी कर रहा है | इसके बाद वह उनकी पुरानी बोलेरो गाड़ी और डाउन पेमेंट के 1 लाख 60 हज़ार रुपए लेकर चला गया |  जब गजेन्द्र प्रताप शोरूम में गाड़ी लेने गए तो उन्हें पता चला कि शशांक ने नौकरी छोड़ दी है | उसका मोबाइल भी बंद है | काफी तलाशने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो अरेरा हिल्स थाने में उसकी शिकायत दर्ज कराई गई | पुलिस ने जांच के बाद आरोपी सेल्समैन और उसके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी कर ठगी करने का मामला दर्ज किया है | पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com