ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
चैकिंग के दौरान 16 गाड़ियों के 142 यात्रियों के पास टिकट न पाए जाने पर 1 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला |

भोपाल : 06/10/2023 : गुरुवार को किलाबंदी टिकट चैकिंग अभियान के तहत भोपाल स्टेशन पर सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक स्टेशन पर आने-जाने वाली 16 गाड़ियों के यात्रियों की टिकट जांच की गई | इसमें मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक और मुख्य टिकट निरीक्षक (मुख्यालय ) भोपाल की मौजूदगी में 16 टिकट चैकिंग स्टाफ और आरपीएफ स्टाफ ने स्टेशन के बाहर निकलने वाले रास्तों की घेराबंदी की, ताकि कोई भी यात्री बिना जांच के स्टेशन के बाहर न जा सके | जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 142 यात्री पकड़े गए | जिनसे 81,690 रु. तक का जुर्माना व किराया वसूला गया | इसी तरह अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 45 यात्रियों से भी जुर्माना लिया गया | 3 यात्रियों को बिना बुक करवाए गए सामान के साथ पकड़ कर 600 रु. लिए गए | साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने की समझाइश भी दी गई | अभियान के दौरान कुल 190 मामलों में रेलवे को 1 लाख से अधिक जुर्माना व किराए की राशी प्राप्त हुई |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com