ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
तीन साल के इंतज़ार के बाद करोंद आरओबी शुरू होने से ट्रेफिक समस्या से मिला छुटकारा सीएम ने की गुफा मंदिर लोक बनाने की घोषणा |

भोपाल : 07/10/2023:( नुजहत सुल्तान ) शहर को तीन साल के इंतज़ार के बाद आखिरकार करोंद आरओबी की सौगात मिल ही गई तीन साल से बन रहा करोंद आरओबी को जनता के लिए शुरू करने के बाद ट्रेफिक समस्या से भी लोगों को काफी हद तक राहत मिली है | 26 करोड़ की लागत से बना करोंद आरओबी पर आम ट्रैफिक शुरू हो ही गया | पहले यहाँ की रेलवे क्रासिंग 24 घंटों में कम से कम 60 से अधिक बार बंद होती थी, ऐसे में इस रोड पर ट्रेफिक के दबाव को कम करने के लिए साल 2008 में अंडरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ था | 5.68 करोड़ से 2018 में अंडरब्रिज बना, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिली | करीब तीन साल पहले करोंद आरओबी के निर्माण का काम शुरू हुआ था, उस दौरान इसकी लागत करीब 15 करोड़ रुपए आंकी गई थी, निर्माण 18 महीने में पूर्ण करना था | लेकिन इसके निर्माण में तीन साल लग गए और लागत 26 करोड़ रु. आई है | चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को करोंद रेलवे क्रॉसिंग आरओबी और स्मार्ट सड़क का लोकार्पण किया | करोंद मुख्य चौराहे से लेकर कृषि उपज मंडी तक स्मार्ट सड़क का निर्माण किया गया है | इधर, आशिमा मॉल के सामने बावड़िया कला आरओबी-2 का भी रास्ता साफ हो गया है, बावड़िया कला आरओबी-2 का निर्माण लोक निर्माण विभाग करेगा | इससे कोलार – दानिशकुंज से इंडस चौराहा- बावड़िया कला होते हुए आशिमा मॉल से कटारा हिल्स को जोड़ दिया जाएगा जिससे करीब 5 लाख लोगो को फायदा पहुंचेगा | वहीं लालघाटी पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुफा मंदिर लोक बनाने की घोषणा कर दी है, इसके लिए अधिकारियों को योजना बनाने के आदेश दे दिए हैं |    

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com