ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
दुष्कर्म पीड़िता को हमीदिया में 5 घंटे तक इधर से उधर लगवाए चक्कर महिला आरक्षक के हंगामा करने पर आधे घंटे में हुआ मेडिकल |

भोपाल : 07/10/2023:( नुजहत सुल्तान )  हमीदिया अस्पताल में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनी रहती है | यहां के डॉक्टरों का रवैय्या मरीजों के साथ असंवेदनशील रहता है | इलाज कराने आए मरीजों को एक विभाग से दूसरे विभाग में घंटों घुमाया जाता है | जिससे मरीज व उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है | शुक्रवार को भी यहां एक शर्मसार कर देने वाला मामला उजागर हुआ है, दरअसल बैरागढ़ में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण हुआ था | जब वह मिली तो उसके साथ ज्यादती होने की बात सामने आई तो एक महिला आरक्षक उसे लेकर मेडिकल करवाने के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंची थी | लेकिन वहाँ के डॉक्टरों ने दुष्कर्म पीड़िता को 5 घंटों तक एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग के चक्कर लगवाए सुबह 11 बजे से लेकर 4 बजे तक ओपीडी का पर्चा बनवाने इमरजेंसी, नए इमरजेंसी मेडिसिन विभाग और गायनोकोलॉंजी विभाग में भेजा गया | बार बार  घटना के बारे में अस्पताल स्टाफ को बताना पड़ रहा था जिससे बालिका असहज महसूस कर रही थी | 5 घंटे तक परेशान हो चुकी महिला आरक्षक पीड़िता के साथ गायनोकोलॉंजी विभाग वाली नई बिल्डिंग के ब्लॉक टू की सीढ़ियों पर ही बैठ गई | तब यहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने उसे हटाना चाहा तो महिला आरक्षक ने हंगामा कर दिया | सीएमओ सहित अन्य डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे | महिला आरक्षक के हंगामा करने के बाद पीड़िता को दो कर्मचारियों के साथ भेजा गया और आधे घंटे में मेडिकल हो गया | महिला आरक्षक ने डॉक्टरों पर बदसलूकी के आरोप लगाते हुए कहा कि, डॉक्टरों ने महिला से कहा कि, ऐसा बर्ताव करने पर अब तो मेडिकल होगा ही नहीं तब आरक्षक अधीक्षक से मिलने पहुंची, पर मुलाक़ात नहीं हो पाई | यहां मैनेजर ने भरोसा दिलाया कि आगे ऐसी परेशानी नही होगी |     

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com