ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भोपाल स्टेशन पर व्यवस्थाएं हुईं अस्त-व्यस्त वेटिंग रूम में कुत्तों का बसेरा, डिस्प्ले बोर्ड खराब लिफ्ट भी बंद, अव्यवस्थाओं के कारण यात्रियों को करना पड़ रहा समस्याओं का सामना |

भोपाल : 07/10/2023: भोपाल स्टेशन यूं तो सर्वश्रेष्ठ श्रेणी में आता है लेकिन इस स्टेशन की नई बिल्डिंग को बने हुए अभी सिर्फ कुछ ही समय हुआ है और यहां की अव्यवस्थाएं उजागर होने लगी हैं | यहां व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है जिससे यात्रियों को कई प्रकार की समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है नई बिल्डिंग बनते समय प्रशासन का दावा था कि अब भोपाल स्टेशन के रिटायरिंग रूम्स और वेटिंग रूम में थ्री - स्टार होटल जैसे सुविधाएं मिलेंगी | लेकिन स्थिति इसके उलट ही हो गई है | वेटिंग रूम में यात्रियों के बजाय कुत्तों का जमघटा नज़र आता है इनकी मौजूदगी में यात्री यहां ठहरने के बजाय प्लेटफार्म पर गाड़ी आने का इंतज़ार करते हैं | आवारा कुत्तों को भगाने और वेटिंग रूम, प्लेटफार्म पर आने से रोकने के लिए कोई व्यवस्था नही है | दूसरी और साफ सफाई की भी कोई व्यवस्था नही है, स्टेशन के प्लेटफार्म पर पानी नलों से लगातार बहने से इसका अपव्यय हो रहा है | लेकिन टोंटियों को ठीक नहीं कराया जा रहा है | प्लेटफार्म पर लगे डिस्प्ले बोर्ड पर गलत कोच नंबर दिखाई दे रहे हैं | इस कारण कई यात्रियों को अपना कोच नंबर ढूँढने के लिए परेशान होना पड़ रहा है | यहां की लिफ्ट भी बंद होने के कारण बुजुर्गों को सीढ़ियों से जाना पड़ता है | इन अव्यवस्थाओं के बारे में जब रेलवे प्रवक्ता सूबेदार सिंह से बात की गई तो उन्होने जल्द ही सारी अव्यवस्थाओं को सुधारने का आश्वासन देते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी जिससे यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com