ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
करीब 5 करोड़ की लागत से शहर की सड़कों से आवारा मवेशियों को ग्रामीण क्षेत्रों की गोशालाओं में भेजने के साथ ही 800 डेयरियों को भी शहर से बाहर किया जाएगा |

भोपाल : 09/10/2023 : नगर निगम अभी शहर की सड़कों से आवारा मवेशियों को पकड़कर जगह जगह बने कांजी हाउस में भेजता था, लेकिन अब इन्हें ग्रामीण क्षेत्रों की गोशालाओं में पहुंचाया जाएगा, वहीं शहर की 800 से अधिक डेयरियों को भी शहर के बाहर ग्राम दीपड़ी, परवलिया, अरवलिया, तूमड़ा, आदि स्थानों पर शिफ्ट कर दिया जाएगा | शहर में दूध की सप्लाई को लेकर नए सिरे से प्लानिंग होगी, ताकि बाद में सप्लाई प्रभावित न हो | इन दोनों कामों को 3 महीने में पूरा कर लिया जाएगा | इसके लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने नगर-निगम को दो महीने के अंदर चिन्हित की गई सभी 7 साइट्स को विकसित करने के निर्देश दिए हैं | इसके साथ ही शहर की विभिन्न गोशालाओं को विकसित कर वहां बिजली, पानी आदि की व्यवस्था की जाएगी | इससे करीब 3 हज़ार मवेशी रखने की क्षमता बढ़ जाएगी | इसमें करीब सवा 5 करोड़ रु. का खर्च आएगा | दोनों काम पूरे होते ही 1 महीने में शहर की डेयरियां शिफ्ट कर दी जाएंगी | 3 महीने में शहर कैटल फ्री हो जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com