ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सालों से रुके हुए कामों का भूमिपूजन आचार संहिता से पहले कर दिया सरकार ने |

भोपाल : 11/10/2023 :( नुजहत सुल्तान )   आचार संहिता लागू होने से पहले ही सरकार ने सालों से अटके और लटके कामों को अंजाम तक पहुंचाया शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर सरकार ने 53 हज़ार करोड़ की लागत से 14 हज़ार 375 कामों का भूमिपूजन, लोकार्पण और शिलान्यास कर दिया है | सरकार ने 4 दिन में 70 हज़ार करोड़ के कामों का भूमिपूजन और लोकार्पण करके पिछले दो विधानसभा चुनावों की याद दिला दी | जब 2013 में आचार संहिता लगने से 72 घंटे पहले 3000 कामों का भूमिपूजन कर दिया गया था | इस बार भी कुछ ऐसा ही नज़ारा सामने आया है, भोपाल और आसपास के जिलों में ही चार बड़े प्रोजेक्ट के साथ ही 10 हज़ार करोड़ के कामों का चुनावी आगाज किया है | आचार संहिता से पहले ही रुके हुए कामों का तिलक कर दिया गया | ग्वालियर में तीन साल से तानसेन की जो मूर्ती ढँकी हुई थी, उसका पर्दा हटा दिया गया है | साथ ही एलिवेटेड रोड के दूसरे चरण के लिए अभी टेंडर तक नहीं, लेकिन भूमिपूजन कर दिया गया | बेहटा में बस स्टैंड के लिए दो वर्ष पहले घोषणा हुई थी, पिछले गुरुवर को भूमिपूजन हुआ करीब 35 करोड़ के 70 कामों के आर्डर निकल चुके हैं | एक दिन में ही 6 अक्टूबर को 45 हज़ार करोड़ के दो हज़ार से अधिक कार्यों का भूमिपूजन और 8 हज़ार करोड़ के 12 हज़ार से अधिक कामों का लोकार्पण किया गया है | नगरीय विकास एवं आवास विभाग में सबसे अधिक कामों को आयोजन में लिया गया है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com