ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हवाई पट्टी पर राहुल की सुरक्षा में लापरवाही : प्लेन से उतरते ही कार्यकर्ताओं की बेकाबू भीड़ ने राहुल को घेरा, असहज हुए राहुल वापस प्लेन में बैठे |

सतना/भोपाल : 11/10/2023 : सतना हवाई पट्टी पर राहुल की सुरक्षा में लापरवाही सामने आई है, हुआ यूं कि राहुल से मुलाकात के लिए सतना जिला कांग्रेस कमेटी ने 14 पदाधिकारियों की लिस्ट दी थी, जबकि 71 कार्यकर्ताओं को कमलनाथ से मुलाक़ात के लिए अधिकृत किया गया था | इन सभी के लिए एयरोड्रम के रेस्टरूम के पास पंडाल लगाया गया था | हवाई पट्टी पर दोपहर 12 बजे जैसे ही राहुल का प्लेन रनवे पर उतरा तो कमलनाथ अपनी कार से एयरोड्रम के रेस्ट रूम से रनवे की ओर जाने के लिए बढ़े, इसी दौरान गेट खुलते ही कार्यकर्ताओं की बेकाबू भीड़ सुरक्षा घेरा तोड़कर रनवे पर पहुँच गई | नारे लगाते हुए कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे | पहले तो राहुल भी तेज़ी से उनकी ओर बढ़े लेकिन खतरे का अहसास होते ही वे असहज हो गए | तेज़ी से प्लेन की ओर वापस लौटे और अंदर जाकर बैठ गए | इस लापरवाही के बाद राहुल गांधी के लिए हवाई पट्टी पर एक बुलेटप्रूफ कार बुलाई गई | मौके पर ही मौजूद पीसीसी प्रमुख कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और विधायक जीतू पटवारी भी यह देखकर हैरान रह गए | एक अन्य हेलीकाप्टर से दिग्विजय सिंह, सुरजेवाला और जीतू पटवारी ने उड़ान भरी | इसी घटनाक्रम के दौरान हवाई पट्टी पर राहुल गांधी से मिलने जा रहे पन्ना की गुन्नौर सीट से मौजूदा कांग्रेस विधायक शिवदयाल बागरी के साथ पुलिस कर्मियों ने अभद्रता कर दी | कार्यकर्ताओं की भीड़ को काबू में करने के दौरान पुलिस ने विधायक को भी धक्के मारकर गेट से बाहर निकाल दिया | इस दौरान पुलिसकर्मियों और विधायक के बीच बहस भी हुई | बागरी ने कहा कि वे पुलिस के इस दुर्व्यवहार की शिकायत निर्वाचन आयोग और पुलिस विभाग से करेंगे |    

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com