ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
ईडी ने छापेमार कार्रवाई में पूर्व मंत्री ए. राजा की 55 करोड़ की संपत्ति की जब्त |

नई दिल्ली : 11/10/2023 : मंगलवार को ईडी ने दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर छापेमार कार्रवाई शुरू की है | यह कार्रवाई मनी लॉंन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच के दौरान की गई है | इस कार्रवाई के दौरान ईडी ने डीएमके सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ए. राजा की 55 करोड़ रु. कीमत वाली 15 बेनामी संपत्तियों को जब्त किया है | राजा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी | ईडी ने कहा कि, पीएमएलए कानून के तहत राजा की बेनामी कंपनी कोवाई शेल्टर्स प्रमोटर्स इंडिया की संपत्ति जब्त की गई इससे पहले कोयंबटूर में 45 एकड़ जमीन अटैच की गई थी | आरोप है कि राजा ने 2004 से 2007 के बीच पर्यावरण एवं वन मंत्री रहते हुए गुरुग्राम की बड़ी रियल एस्टेट कंपनी को नियमों के विपरीत पर्यावरण मंजूरी दी थी | इसके बदले राजा को रिश्वत के तौर पर बेनामी कंपनी के लिए जमीन दी गई थी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com