ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जेपी अस्पताल : हड्डियों से जुड़ी सर्जरी करने के काम आने वाली सी आर्म मशीन के खराब हो जाने के कारण 10 दिन से रुकी सर्जरी, मरीजों को हमीदिया भेजना पड़ रहा |

भोपाल : 11/10/2023 : जेपी अस्पताल में लगी हड्डियों की सर्जरी करने के काम आने वाली 10 साल पुरानी सी आर्म मशीन बार-बार खराब हो रही है अब तो इस मशीन में करंट भी आने लगा है जिस कारण उसका उपयोग करना उचित नहीं होगा | वह एक बार सुधरती है तो थोड़े दिन बाद फिर खराब हो जाती है | सी आर्म मशीन भी एक्सरे मशीन की तरह काम करती है इससे हड्डी की थ्रीडी इमेज स्क्रीन पर नज़र आती है | सर्जरी के दौरान डॉक्टर इसे देखकर यह तय करते हैं कि स्क्रू व प्लेट कहाँ और कैसे लगानी है | यह मशीन हड्डियों की छोटी बड़ी सर्जरी करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है | लेकिन इसके बार बार खराब होने के कारण जेपी अस्पताल में 10 दिनों से हड्डियों की सर्जरी नहीं हो पा रही है | जिसके चलते हादसों में घायल होकर आए दर्द से तड़पते मरीजों को हमीदिया अस्पताल भेजना पड़ रहा है | जेपी में हर महीने 50 से अधिक मरीजों की हड्डियों से जुड़ी सर्जरी की ज़रूरत पड़ती है | लेकिन मशीन खराब होने के कारण मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है | नई मशीन की खरीदी के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है | इसके आधार पर नई मशीन खरीदी जाएगी, लेकिन कब किसी को नहीं पता |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com