ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
रेल प्रशासन ने ट्रेने रद्द करने और बदले रूट से चलाए जाने का निर्णय लिया वापस रद्द ट्रेनें हुईं बहाल |

भोपाल : 11/10/2023 : मंगलवार को सुबह से बुधनी बरखेड़ा क्षेत्र में तीसरी रेल लाइन के निरीक्षण के लिए ऑपरेटिंग विभाग की एक टीम गई थी, इस टीम ने आगामी त्यौहारों के समय में ट्रेन निरस्त करने के निर्णय को बदलवा दिया | इसके चलते रेल प्रशासन ने देर रात आदेश जारी कर तीसरी रेल लाइन के कारण 40 ट्रेनों को कैंसिल, बदले रूट से चलाने और आंशिक रूप से निरस्त करने का आदेश वापस ले लिया | ऐसा लगातार दूसरी बार हुआ है, जब देर रात आदेश बदला गया है, त्यौहार के सीजन में इस तरह के अचानक होने वाले बदलाव होने से आम यात्री परेशान हो रहे हैं |  तीसरी रेल लाइन के लिए की जाने वाली परी इंटरलॉकिंग और इंटरलॉकिंग का काम 15 अक्टूबर से शुरू होकर महीने के अंत तक चलना था | इसको लेकर रेलवे ने ट्रेनें रद्द करने और बदले रूट से चलाने का फ़ैसला किया था | जिन ट्रेनों को कैंसिल किया गया था उनके टिकट कई यात्रियों ने कैंसिल करा लिए थे | इन लोगों ने यात्रा के लिए अन्य ट्रेनों में रिज़र्वेशन करवाया या अपनी यात्राएं रद्द कर दी | इनमें से कई यात्री ऐसे हैं, जो त्यौहारों के लिए 120 दिन पहले ही अपने टिकट बुक करवा चुके थे, लेकिन ट्रेनों के रूट परिवर्तन की सूचना के बाद कई यात्रियों ने अपने टिकट कैंसिल करवाए थे, ट्रेने बहाल होने से उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com