ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
लूट के इरादे से घर में घुसे अज्ञात व्यक्तियों ने महिला की गला दबाकर की हत्या |

शिवपुरी : 11/10/2023 : बैराड़ कस्बे में कियोस्क संचालक अजय शर्मा के घर में मंगलवार दोपहर दो अज्ञात व्यक्ति पठा का निमंत्रण देने के बहाने आए तब घर पर अजय शर्मा नहीं थे, और उनके दोनों बच्चे भी स्कूल गए हुए थे | घर पर अजय शर्मा की पत्नी चायना शर्मा अकेली थी | दोपहर 12:29 बजे चायना का कॉल आया था उसने अजय को बताया था कि कोई पठा का निमंत्रण देने के लिए आया है | उसने उस व्यक्ति से बात भी कराई तो उसने किसी दिनेश शर्मा के यहां का निमंत्रण की बात कहते हुए कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया | इसके बाद चायना का मोबाइल भी बंद हो गया | अजय को पड़ोसी ने मोबाइल कर बताया कि उसकी पत्नी बेहोश पड़ी है इसके बाद अजय ने घर पहुँचकर चायना को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने चायना को मृत घोषित कर दिया | महिला के गले व  शरीर पर चोट के निशान पाए गए और घर का सामान भी बिखरा पड़ा था | चायना के गले से सोने की चेन भी गायब है और अलमारी भी खुली पड़ी थी | अजय ने लूट के इरादे से हत्या की आशंका जाहिर की है | पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com