ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
व्यक्ति को अब घर बैठे ही प्रॉपर्टी की सर्च रिपोर्ट हासिल हो जाएगी 30 साल में कितनी बार किसने किसको बेचा और खरीदा ये डिटेल भी ऑनलाइन देख पाएंगे |

भोपाल : 13/10/2023 : भोपाल में अभी तक लोगों को प्रॉपर्टी की सर्च के लिए 12 दफ्तर स्थित जिला पंजीयन विभाग जाना पड़ता था | यहाँ पर जिस साल की प्रॉपर्टी सर्च करना है उसके लिए 50 रु. शुल्क देना होता है | लेकिन अब मैन्युअल रजिस्ट्री का डेटा डिजिटल होने की नई व्यवस्था से लोगों को घर बैठे ही अपने सिस्टम पर प्रॉपर्टी की सर्च रिपोर्ट हासिल हो जाएगी | इसके लिए व्यक्ति को लॉगइन आईडी बनाकर प्रॉपर्टी सर्च करना होगी | प्रॉपर्टी की ऑनलाइन सर्च 18 की जगह अब 30 साल तक की होगी | नई व्यवस्था लागू होने के बाद प्रॉपर्टी की लिंक रजिस्ट्री रखने की ज़रूरत भी लोगों को नहीं पड़ेगी | एक प्रॉपर्टी को कितनी बार किसने खरीदा और कितनी बार किसको बेचा ये जानकारी भी ऑनलाइन हासिल हो सकेगी | नई व्यवस्था से प्रॉपर्टी में धोखाधड़ी होने की आशंका कम हो गई है | लोगों के समय की भी बचत हो रही है, जबकि पहले लोगों को रजिस्ट्री कराने के लिए घंटों इंतज़ार करना पड़ता था | विभाग की योजना है कि 1990 तक का रिकॉर्ड धीरे - धीरे डिजिटल कर दिया जाएगा | मैन्युअल रजिस्ट्री खोने पर डिजिटल रजिस्ट्री की नकल ली जा सकेगी | रिकॉर्ड को मेंटेन करने में दिक्कत नहीं होगी | सर्च में आसानी होगी मैन्युअल रिकॉर्ड को सुरक्षित करने के लिए अलग से कोई व्यवस्था की जरूरत नहीं होगी | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com