ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आरजीपीवी में जूनियर्स छात्रों ने सीनियर छात्रों पर लगाए रैगिंग के आरोप |

भोपाल : 13/10/2023 :( नुजहत सुल्तान )  राजीव गांधी प्रौद्दोगिकी विश्वविद्दालय (आरजीपीवी) में कई छात्र रैगिंग से परेशान हैं | आरोप है कि रात में सीनियर्स हॉस्टल से जूनियर्स को बाहर बुलाते हैं, और प्रताड़ित करते हैं | जूनियर्स रैगिंग के आरोप लगाते हैं, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाती | इस बार जूनियर्स ने सबूत के रूप में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉंजी (यूआईटी) प्रबंधन को सौंपा है | इसमें जूनियर्स स्टूडेंट्स सीनियर्स के सामने हाथ बांधे खड़े हैं | इस कतार में करीब 25 स्टूडेंट्स हैं, यह फोटो चंद्रशेखर हॉस्टल के पास का है | इसकी शिकायत छात्रों ने वार्डन से की, वार्डन डॉ. भूपेंद्र सिंह का कहना है कि फोटो प्राप्त होते ही जांच कराई है, यह छात्रों की मीटिंग का फोटो है | इसमें वे हॉस्टल की मेस कमेटी और साफ-सफाई को लेकर चर्चा कर रहे हैं | रैगिंग जैसी कोई बात नहीं हैं | सवाल इसलिए उठ रहे हैं, कि छात्रों ने यह फोटो बीते सात दिन पहले का उपलब्ध कराया | इधर, यूआईटी डायरेक्टर सुधीर सिंह भदौरिया का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com