ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सांची पार्लर का ताला तोड़कर हजारों रु. का माल चुराने वाला युवक दोबारा अंदर जाकर सीसीटीवी कैमरे के तार काटकर फरार हो गया |

भोपाल : 13/10/2023 : बरखेड़ी निवासी मोहम्मद रहमान का सांची पार्लर महालक्ष्मी परिसर गल्लामंडी के गेट के पास बना है | उनके पार्लर में 10 अक्टूबर की रात करीब पौने 11 बजे वह पार्लर बंद करके घर चले गए थे | दूसरे दिन सुबह करीब साढ़े छह बजे पार्लर पहुंचे तो पार्लर का ताला गायब था | और अंदर सामान बिखरा पड़ा था, चैक करने पर पता चला कि पार्लर में रखा हजारों रु. का माल चोरी हो चुका था | पार्लर में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये चोरी कैद हुई है, इसमें युवक ताला काटकर पार्लर में जाता हुआ नज़र आ रहा है | महज 5 मिनट के भीतर वह पार्लर से सामान लेकर बाहर निकल गया | सीसीटीवी कैमरे देखने के बाद खुलासा हुआ कि ये चोरी तड़के करीब सवा चार बजे एक युवक ने की थी, करीब आधे घंटे बाद वही युवक दोबारा पार्लर में घुसा और सीसीटीवी कैमरे का तार काटकर फरार हो गया |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com