ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने चुनाव लड़ने से किया मना वहीं इंदर सिंह परमार की सीटें बदले जाने की आशंका |

भोपाल : 14/10/2023 :( नुजहत सुल्तान )  भाजपा ने 17 अगस्त से लेकर अब तक 4 सूची जारी की हैं, कुल 136 प्रत्याशियों के टिकट घोषित हुए हैं | इनमें अनारक्षित सीटों पर 40 ओबीसी उम्मीदवार हैं | यह 27% से ज़्यादा है, 40 सीटों में 16 महिलाओं 28 युवाओं को भी टिकट दिया गया है | बची हुई 94 सीटों के उम्मीदवार तय करने की कवायद तेज़ हो गई है | इनमें से 67 सीटें 9 मंत्रियों व विधायकों की हैं | वहीं 27 सीटें भाजपा हारी थी | अब 9 मंत्रियों में से कुछ के टिकट कटना तय है, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने चुनाव लड़ने से मना किया है, वहीं मंत्री इंदर सिंह परमार की सीटें बदले जाने के संकेत हैं | मंत्री ओपीएस भदौरिया, सुरेश धाकड़, बृजेंद्र सिंह यादव और रामखेलावन पटेल के टिकट कट सकते हैं | मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया पर पेंच फंस गया है | पार्टी टिकट नहीं देना चाहती लेकिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दबाव है | यह काम कर गया तो सिसोदिया को टिकट मिल सकता है | मंत्री गौरीशंकर बिसेन की जगह परिवार में टिकट देने पर विचार हो रहा है | प्रारम्भिक चर्चा में करीब 20 विधायकों के टिकट कटने पर सहमति बन रही है | केंद्रीय संगठन के सर्वे को आधार बनाया तो टिकट कटने वालों की संख्या बढ़ जाएगी |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com