ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते जेपी में ब्लड कंपोनेट सेपरेशन यूनिट नहीं लग पाई है मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल के लगाने पड़ रहे चक्कर |

भोपाल : 14/10/2023 :( नुजहत सुल्तान )  जेपी अस्पताल में जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते ब्लड कंपोनेट सेपरेशन यूनिट अटक गई है, चार महीने बीतने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन अब तक उक्त यूनिट के लिए स्पेस ही तय नहीं कर पाया है | यही कारण है कि यहाँ ब्लड कंपोनेट सेपरेशन यूनिट नहीं लग पा रही है | ऐसे में मरीजों को ब्लड कंपोनेट जेपी अस्पताल से नहीं मिलने से उनको कभी रेडक्रॉस तो कभी हमीदिया के ब्लड बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं | दरअसल, मरीजों को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए एनएचएम ने जेपी अस्पताल में ब्लड कंपोनेट सेपरेशन यूनिट लगाने की अनुमति दी है | इसके लिए जो मशीन लगाई जाएगी, उसके लिए कम से कम 100 फीट जगह चाहिए | लेकिन अभी पुरानी बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर जहां ब्लड बैंक है, वहां इतनी जगह नहीं है, ऐसे में उक्त मशीन लगाने के लिए अलग जगह की ज़रूरत है इस संबंध में ब्लड बैंक की ओर से अस्पताल मैनेजमेंट को कई बार पत्र भी लिखे गए, लेकिन अब तक जगह नहीं मिली है | बताते हैं कि इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ए ब्लॉक में जगह तलाश कर रहा है | लेकिन अगर ए ब्लॉक में इसके लिए जगह दी गई तो परेशानी बढ़ना तय है | ऐसे में ब्लड बैंक के दो टुकड़े हो जाएंगे अभी स्टाफ की कमी के चलते ब्लड बैंक का संचालन मुश्किल हो रहा है जब दो टुकड़े हुए तो स्टाफ की ज़रूरत और बढ़ने से संचालन में व्यवहारिक दिक्कतें आएंगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com