ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भोपाल रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने 17 लाख रु. कीमत की साढ़े 37 किग्रा चांदी और ब्रांडेड शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है |

भोपाल : 14/10/2023 : गुरुवार दोपहर भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर भोपाल जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम चैंकिंग कर रही थी | तभी करोंद निवासी 32 वर्षीय मोहन सिंह मारन को संदिग्ध मानकर पकड़ा गया | उसके पास एक पिट्ठू बैग और एक ट्राली बैग था, जो काफी भारी नज़र आ रहा था, सवाल करने पर वह घबराया तो पुलिस ने उसके दोनों बैग चैक किए | बैग में कई बॉक्स रखे थे | जिनमें भारी मात्रा में चांदी रखी थी, पुलिस ने इसकी सूचना इनकम टैक्स को दी और चाँदी का वजन करवाया | दोनों बैग में रखी चांदी 17 लाख रु. कीमत की 37.772 किग्रा थी, पुलिस ने पूरी चाँदी जब्त कर मोहन के खिलाफ धारा 102 के तहत कार्रवाई की है | इसकी सूचना पुलिस ने चुनाव आयोग को भी दे दी है | वहीं जीआरपी ने 24 हज़ार रु. कीमत की ब्रांडेड अंग्रेज़ी शराब के साथ एक युवक को भी पकड़ा है | इसके अलावा सूखी सेवनिया इलाक़े में गुरुवार रात चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 5 लाख रु. जब्त किए हैं | पुलिस ने बताया कि भोपाल से सूखी सेवनिया की ओर आ रही बुलेरो कार को रोका गया | इसमें 5 लाख रखे थे, कार में सवार ग्राम मुगालिया कोट निवासी जीवन शर्मा इस रकम को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए | इस आधार पर पुलिस ने पूरी रकम जब्त कर ली है |  तीनों कार्रवाई आदर्श आचार संहिता के बीच निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर की गई हैं |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com