ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के समय डीजे और लाउडस्पीकरों का उपयोग निर्धारित समय में कम आवाज़ पर करना होगा |

भोपाल : 16/10/2023 : इस बार शहर में 23 अक्टूबर की शाम 6 बजे से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन चल समारोह शुरू होगा | 24 अक्टूबर की सुबह 6 बजे तक बड़े तालाब के प्रेमपुरा घाट और छोटे तालाब के रानी कमलापति घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकेंगे | इस बार दुर्गा प्रतिमा चल समारोह के दौरान डीजे और लाउडस्पीकर तेज़ आवाज़ में नहीं बजने दिए जाएंगे | क्योंकि इस बार आचार संहिता लगी हुई है इसलिए सभी समितियों को आचार संहिता की गाइडलाइन का पालन करना होगा | हालांकि, ढ़ोल नगाड़े और बैंड बाजो पर रोक नहीं रहेगी | रविवार को शांति समिति बैठक में धार्मिक सभाओं, कार्यक्रमों का राजनीतिक उपयोग नहीं किए जाने के निर्देश दिए गए हैं |  बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह के अलावा पुलिस प्रशासन और हिंदू उत्सव समिति पदाधिकारी शामिल हुए | कलेक्टर आशीष सिंह ने बिजली कंपनी को निर्देश दिए कि त्यौहारों के दौरान बिजली सप्लाई प्रभावित नहीं होना चाहिए | खासतौर पर दुर्गा पंडालों में चल समारोह रूट पर भी किसी तरह की कोई बिजली लाइन नहीं आना चाहिए | पिछले साल इसके कारण काफी परेशानी हुई थी, इस बार पहले से ही लाइनों को हटाएं या उन्हें ऊंचाई पर कर लें | सभी ज़ोन में एक एक ऑफिस 24 घंटे खुलना चाहिए | नगर-निगम एवं पीडब्ल्यूडी को चल समारोह के रूट के गड्ढो को भरने के निर्देश दिए | हिंदू उत्सव समिति का चल समारोह पुराने रूट यानि बस स्टैंड चौराहे से हमीदिया रोड, सेंट्रल लाइब्रेरी, इतवारा, मंगलवारा, हनुमानगंज, सिंधी मार्केट, सोमवारा, मोती मस्जिद, कमला पार्क, रानी कमलापति घाट, पॉलिक्लीनिक चौराहा, डिपो चौराहा से प्रेमपुरा घाट जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com