ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सरोवर पार्क में युवक की हत्या करने वाले आरोपी फरार |

भोपाल : 16/10/2023 : अयोध्या नगर निवासी 30 वर्षीय महेंद्र अहिरवार इंडस्ट्रियल एरिया में एक कबाड़े की दुकान पर मजदूरी करता था, उसकी शादी 5 अप्रैल 2016 में हुई थी, पारिवारिक विवाद के चलते महेंद्र की पत्नी पिछले पांच महीनों से 4 साल के बेटे को लेकर मायके में रह रही थी | महेंद्र शनिवार सुबह काम पर जाने का कहकर घर से निकला था | रात करीब 8:30 बजे वह अयोध्या नगर में भांजे को दिखा था, उसने बातचीत भी की थी | महेंद्र ने बताया था कि वह झांकियाँ देखने के लिए आया है | उसके बाद से वह घर नहीं लौटा | पुलिस को रविवार की सुबह सूचना मिली थी कि अयोध्या नगर थाने के सामने सरोवर पार्क में एक व्यक्ति का शव लहूलुहान पड़ा है | मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि महेंद्र की पीठ और कमर पर चोटों के निशान हैं | अज्ञात बदमाशों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी थी | मॉर्निंग वाक पर निकले कुछ लोगों ने पार्क में युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी | एसीपी चौधरी का कहना है कि सरोवर पार्क में शनिवार रात करीब 11 बजे तक लोगो द्वारा दीप दान किया गया था | वहाँ चहल-पहल भी थी, इससे अनुमान लगाया गया है कि हत्या रात 11 बजे के बाद हुई है | इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com