ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कोलार सिक्स लेन के धीमी गति से चल रहे काम के कारण सड़क संकरी होने से बन रही जाम की स्थिति |

भोपाल : 16/10/2023 : कोलार सिक्स लेन के धीमी गति से चल रहे काम की वजह से रोजाना यहाँ से गुजरने वाले हजारों लोगों को परेशान होना पड़ रहा है | अब हाल में बनी नई सड़क के किनारे दूसरी लेन बनाने के लिए खुदाई शुरू हो गई है | ऐसी स्थिति में वाहनों की पार्किंग मेन रोड पर की जा रही है | इस कारण सड़क पर दिनभर में कई बार जाम जैसी स्थिति बन रही है | बंजारी से सर्वधर्म कॉलोनी तक खुदाई और निर्माण कार्य चल रहा है | भोज विवि की ओर जाने वाली रोड की एक लेन खोद दी गई है | इस वजह से इसके किनारे बने अपार्टमेंट के निवासी और दुकानदारों के वाहन रोड पर पार्क किए जा रहे हैं | `बंजारी पर हाल में बनी नई सड़क पर वाहनों की पार्किंग दोनों ओर हो रही है, स्थानीय विक्रेताओं ने बताया कि काम इतना धीमा चल रहा है, कि सभी को परेशान होना पड़ रहा है | वाहन खड़े करने की जगह नहीं है, दुकानों के सामने खुदाई की गई है | ऐसे में केवल सड़क पर ही वाहन खड़ा करने का विकल्प बचता है | यहाँ मैकेनिक और सर्विस सेंटर पर आने वाले वाहन भी सड़क पर पार्क किए जा रहे हैं दुकानदारों का कहना है कि धीमी गति से काम का असर सीधे उनके व्यवसाय पर पड़ रहा है | धूल और खुदाई से ग्राहक भी नहीं आते हैं | मंदाकिनी कॉलोनी रोड पर भी एक लेन पर काम चल रहा है, इससे यहाँ से गुजरना भी मुश्किल हो रहा है | दिन में कई बार यहां जाम लग जाता है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com