ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भाजपा और कांग्रेस में टिकट बंटवारे का चलन तेज़ी से बढ़ा |

 भोपाल : 17/10/2023 :( नुजहत सुल्तान )   चुनाव से पहले ही कांग्रेस और भाजपा में दल बदल का मौसम शुरू हो गया है कांग्रेस के अब तक 144 और भाजपा के 136 टिकट घोषित हो चुके हैं | दोनों पार्टियों में मिलाकर 21 बागी सामने आए हैं, भाजपा के 15 बागियों में से 5 को कांग्रेस ने टिकट दे दिया है | कुछ ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है | शेष की स्थिति भी जल्द सामने आएगी | कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस में 6 बागी सामने आ चुके हैं  यह या तो निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, या फिर बसपा और आप में चले गए हैं | पिछली बार दोनों पार्टियों के 30 बागी मैदान में थे | उनमें से चार चुनाव  जीते लेकिन बाकी ने मुक़ाबले को त्रीकोणीय बना दिया | सोमवार को पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध कांग्रेस में लौट आए | पिछला चुनाव उन्होने भांडेर में बसपा से चुनाव लड़ा था | सुरखी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा के नेतृत्व में राहतगढ़ (सुरखी) की नगर परिषद का विलय कांग्रेस में हो गया | रायसेन के भाजपा नेता भंवरलाल पटेल कांग्रेस में शामिल हो गए | बुदनी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने टीवी धारावाहिक रामायण -2 में हनुमान का किरदार निभाने वाले विक्रम मस्ताल को टिकट देने का कांग्रेस में विरोध हो गया है | मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी का दलबदल हमेशा चर्चा में रहता है | त्रिपाठी पहले भी कांग्रेस में रह चुके हैं | पिछले दिनों उन्होने अलग पार्टी बनाई और अब उसका कांग्रेस में विलय करने जा रहे हैं | दतिया से भाजपा नेता अवधेश नायक को कांग्रेस ने टिकट दिया है, अवधेश को उमा भारती का करीबी माना जाता है | भाजपा के एक और बागी राव यादवेंद्र सिंह को कांग्रेस ने मुंगावली से टिकट दे दिया है | ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में गए बैजनाथ यादव कांग्रेस में लौट गए, अब कोलारस से उम्मीदवार हैं | सुरखी से नीरज शर्मा को कांग्रेस ने टिकट दे दिया है | बालाघाट के पूर्व सांसद बोध सिंह भगत को भी कांग्रेस ने कटंगी टिकट दे दिया है |  भाजपा के कई बागी कांग्रेस से टिकट मिलने के इंतज़ार में हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com