ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मेडिकल स्टोर संचालक की प्रताड़ना से तंग आकर कांट्रैक्टर ने की आत्महत्या |

भोपाल : 17/10/2023 :( नुजहत सुल्तान )  जवाहर चौक स्थित एमएलए क्वार्टर में रहने वाले 48 वर्षीय अनिल जैन कात्यायनी कम्युनिकेशन के नाम से कंपनी चलाते थे | उनकी कंपनी बीएसएनएल और टेलीकॉम कंपनियों के कांट्रैक्ट लेती थी | अनिल ने मेडिकल स्टोर संचालक सुनील शर्मा से ब्याज पर 15 लाख 25 हज़ार रु. उधार लिए थे | मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा कर्ज की राशि पर 1 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक प्रतिदिन के हिसाब से ब्याज वसूला जाता था | 15 लाख रुपए के बदले वह अनिल से कई गुना राशि वसूल चुके थे, लेकिन फिर भी सुनील शर्मा अनिल पर पैसो के लिए दबाव बना रहा था | जिस कारण अनिल ने परेशान आकर 28 फरवरी की शाम अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी | पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें अनिल ने बताया कि उन पर काफी कर्ज हो गया था, वह ब्याज का पैसा नहीं दे पा रहे थे, वहीं उधार पैसा देने वाले उन पर ब्याज देने के लिए दबाव बना रहे थे | पुलिस ने परिजनों के भी बयान दर्ज कर लिए हैं, पुलीस ने बताया कि मृतक अनिल जैन के बैंक खातों की भी जांच की गई है, जिसमें पता चला है कि सुनील शर्मा और मृतक अनिल जैन के बीच लगभग 2.5 करोड़ का लेनदेन हुआ है | पुलिस ने जब सुनील शर्मा से पूछताछ की तो उसने बताया कि उन्होने गुडविल में अनिल को 15.25 लाख रु. दिए थे | अनिल के ख़ुदकुशी करने से पहले भी सुनील ने मोबाइल पर बात की थी, अनिल के साले राजेश राजपूत ने बताया कि कई गुना राशि वसूलने के बाद भी उनका हिसाब खत्म नहीं हो रहा था | अभी सुनील की गिरफ्तारी नहीं हुई है |     

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com