ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
दो कारों की आमने सामने से हुई भिड़ंत में महिला सहित दो की मौत, तीन लोग गंभीर |

भोपाल : 17/10/2023 : सूखीसेवनिया इलाक़े में दो कारों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं | हुआ यूं कि भानपुर में रहने वाले 24 वर्षीय आकाश पासवान रविवार की दोपहर करीब 3:45 बजे के समय अपने दो साथियों के साथ ईंटखेड़ी की ओर से भानपुर की तरफ आ रहे थे | इमलिया जोड़ के आगे बायपास पर एक ढाबे के सामने उसकी ऑल्टो कार का टायर फट गया | और तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी सड़क पर आ गई | अचानक डिवाइडर पार करके आई ऑल्टो कार के कारण सामने से आ रहे स्विफ्ट कार के चालक का संतुलन बिगड़ा और दोनों कार में तेज़ भिड़ंत हो गई | कार विजय नगर इंदौर निवासी हिमांशु सिंह गौर चला रहा था | साथ में उनकी 62 वर्षीय मां साधना सिंह बैठी थी | इस हादसे में ऑल्टो चालक आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर  रूप से घायल हुई साधना सिंह ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया | आकाश के दो दोस्त और हिमांशु भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है | गौरतलब है कि साधना सिंह रेलवे में टिकट बुकिंग क्लर्क के पद से रिटायर हुईं थी | वह अपने बेटे हिमांशु के साथ किसी काम से इटारसी से वापस इंदौर लौट रही थी, और रास्ते में ये दुर्घटना हो गई | पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com