ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
गेल के इंजीनियर की कार से सुसाइड नोट तो मिला पर डेड बॉडी लापता, नदी में चल रही सर्चिंग |

देवास : 18/10/2023 : पीथमपुर इलाक़े में आत्महत्या का एक अनूठा मामला सामने आया है, जिसमें मरने वाले के हाथों से लिखा हुआ सुसाइड नोट तो पुलिस को मिल गया है, लेकिन मृतक का शव अब तक पुलिस नहीं ढूंढ पाई है | दरअसल, मंगलवार को शिप्रा नदी के किनारे एक कार खड़ी नज़र आई थी | काफी देर तक कार को वहां खड़ा देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार की तलाशी ली, तो एक सुसाइड नोट पुलिस को मिला जिसमें लिखा था कि, मैं विनोद कुमार शर्मा पूरे होश हवास में लिख रहा हूं कि मेरी मौत के लिए मनीष प्रसाद डीजीएम गेल जिम्मेदार हैं, उन्होने मुझे मानसिक रूप से बहुत ज़्यादा प्रताड़ित किया है | नीचे अंग्रेजी में हस्ताक्षर और हिन्दी मे विनोद कुमार का नाम लिखा है  विनोद कुमार इंदौर के रहने वाले थे, वह पीथमपुर में गेल गैस कंपनी के इंजीनियर थे | कार से सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और इंजीनियर की तलाश शुरू कर दी, इंजीनियर की नदी में कूद जाने की आशंका के चलते शिप्रा नदी में सर्चिंग चल रही है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com