ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सरयू सरोवर पार्क में गला रेतकर युवक की हत्या करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार एक फरार |

भोपाल : 18/10/2023 :( नुजहत सुल्तान )  रविवार की सुबह सरयू सरोवर पार्क में करीब साढ़े सात बजे के समय एक चौकीदार को सफाई करते समय खून से सना हुआ एक युवक का शव दिखाई दिया | चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक की पहचान शारदा नगर, अयोध्या नगर निवासी 30 वर्षीय महेंद्र अहिरवार के रूप में हुई | लेकिन आरोपी फरार थे पुलिस ने 48 घंटे की जांच के बाद आखिरकार हत्या का खुलासा कर ही दिया | तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को पार्क में पाँच लोगों की मौजूदगी मिली, इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी दीपक वाल्मीकि, अभिषेक, सन्नी तुर्केल और विपुल गुजरती को गिरफ्तार कर लिया है | वारदात का मुख्य आरोपी सूरज बंसल अभी फरार है | पूछताछ में आरोपियों ने कत्ल और लूट की वारदात कबूल कर ली है | आरोपियों ने बताया कि शनिवार रात पांचों आरोपी नशे की हालत में पार्क में घूम रहे थे | वहीं महेंद्र भी घूम रहा था, आरोपियों ने गाली देते हुए उसे पार्क से बाहर जाने का कहा | महेंद्र ने गाली देने से मना किया तो उनके बीच बहस होने लगी बहस इतनी बढ़ी कि पांचों आरोपियों ने चाकू से गला रेतकर महेंद्र की हत्या कर दी | वारदात के बाद आरोपी उसका मोबाइल और जेब में रखे 600 रु. भी लेकर फरार हो गए | चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक मुख्य आरोपी की तलाश जारी है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com