ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
डॉग ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनर्स द्वारा डॉग को फांसी पर लटकाने का मामला हुआ उजागर, 3 आरोपी हिरासत में |

भोपाल : 20/10/2023 :( नुजहत सुल्तान )   शराब कारोबारी निखिल जायसवाल ने करीब 5 महिने पहले अपने पालतू कुत्ते “सुल्तान” को सेंटर में ट्रेनिंग के लिए छोड़ा था, सेंटर को रवि कुशवाहा चलाता है | नेहा तिवारी , और तरुण दास यहाँ के कर्मचारी हैं | यहाँ ट्रेनिंग की 13 हज़ार रु. फीस ली जा रही थी, निखिल जायसवाल ने अपने डॉग पर महीने में 90 हज़ार रु. खर्च किए हैं | ढाई साल के डॉग पर करीब 12 लाख रु. अब तक वह खर्च कर चुके हैं जिसके बिल भी उनके पास हिफाज़त से रखे हुए हैं | उन्होने बताया कि सुल्तान उनके घर के सदस्य जैसा था, लेकिन ट्रेनर्स ने उसे फांसी पर लटकाकर मार डाला | उनका कहना है कि वह उसे न्याय दिलाने के लिए आखिरी हद तक केस लड़ेंगे | इधर गुरुवार को ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे डॉग लवर्स ने यहां की व्यवस्था पर सवाल उठाए | उन्होने कहा कि ट्रेनिंग सेंटर नर्क समान है यहां न साफ सफाई है और न ही डॉग्स को खाना टाइम से दिया जाता है | सीढ़ियों के नीचे छोटे-छोटे पिंजरों में डॉग्स को रखा गया है | इसमें वह ठीक से मूव भी नहीं कर पाते | यहां बदबू इतनी फेली हुई थी कि दम उखड़ रहा था  इन अव्यवस्थाओं के चलते डॉग लवर्स ने यहां के 18 डॉग्स को ट्रेनर के चंगुल से आज़ाद करवाया | डॉग की हत्या की घटना के बाद जिन लोगों के डॉग यहां थे वह भी अपने-अपने डॉग्स को लेने पहुँच गए | मनीषा मालवीय ने बताया कि वे लोग करीब ढाई घंटे तक सेंटर के बाहर खड़े रहे | इसके बाद जब पुलिस रवि कुशवाहा को लेकर पहुंची, तो यहां का ताला खोला गया | जब पैट लवर्स ने रवि से डॉग को मारने का कारण पूछा तो उसने कहा कि गलती हो गई | डॉग बहुत एग्रेसिव था, और बहुत परेशान करता था, इसलिए उसे मार दिया | इस मामले में मिसरोद पुलिस ने रवि कुशवाहा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है |    

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com