ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
टिकट कटने से नाराज कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेशभर में किया प्रदर्शन, कमलनाथ के 130, दिग्विजय के 65, बाकी 34 सीटों पर पचौरी, अजय, अरुण और जीतू पटवारी के टिकट रहे |

भोपाल : 21/10/2023 :( नुजहत सुल्तान )  राजनीति में अब बगावत सड़कों पर उतर आई है, कांग्रेस के 20 से ज़्यादा नेताओं ने टिकट कट जाने के कारण प्रदेशभर में प्रदर्शन किया और त्याग पत्र दिए | कांग्रेस में नॉमिनेशन के आखिरी दिन तक टिकट बांटने की परंपरा रही है | कांग्रेस ने आमला विधानसभा सीट को छोड़कर 229 सीटों पर टिकट बांट दिए हैं | कमलनाथ के 130 समर्थकों को टिकट मिले, इनमें सज्जन वर्मा के 39 टिकट शामिल रहे, वर्मा की ओर से 42 नाम दिए गए थे | जिनमें से 39 को टिकट मिले | दिग्विजय कोटे में 65 टिकट उनके समर्थकों को मिले | बाकी 34 सीटों पर सुरेश पचौरी, अजय सिंह, अरुण यादव और जीतू पटवारी के टिकट रहे | सबसे दिलचस्प पहले से घोषित तीन सीटों पर प्रत्याशी बदलना रहा | इसमें पहली सूची में प्रजापति का टिकट कटना था | उन्हें दूसरी सूची में गोटेगांव से शेखर चौधरी का टिकट ड्राप पर टिकट दिया गया | प्रजापति पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी की वापसी में दिग्विजय और विवेक की भूमिका रही | दोनों ने कमलनाथ से चर्चा की और प्रजापति का टिकट हो पाया | दिग्विजय और जयवर्धन के कपड़े फाड़ने वाले वीडियो के बाद कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी शिवपुरी से टिकट लेने के मामले में हट गए | केपी सिंह दिल्ली में कमलनाथ और दिग्विजय से मिले | जब केपी ने दिग्विजय के सामने ही रघुवंशी से पूछा कि शिवपुरी से चुनाव लड़ना है तो रघुवंशी बिना कुछ बोले पीछे हट गए | पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर यादव के समर्थकों ने पीसीसी पर नारेबाजी की, सांसद दिग्विजय सिंह पर यादव का सेंवढ़ा से टिकट कटवाने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला भी जलाया | कांग्रेस मे टिकट घोषित होने पर नाराजगी और बगावत सामने आने पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि गुट और गिरहों मे बंटी कांग्रेस मे टिकट का घोटाला हुआ है | कांग्रेस मे टिकट की बोली का बोलबाला है वहाँ हर गुट और गिरोह टिकट देने के लिए अलग अलग बोली लगाता है | फिर उसकी बोली लग जाती है उसे टिकट मिलता है | उन्होने आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच मुक़ाबला चल रहा है कि मेरा बेटा कांग्रेस चलाएगा कि तेरा बेटा कांग्रेस चलाएगा | अखिलेश यादव के बयान पर तंज़ कसते हुए कहा कि कांग्रेस जनता ही नहीं नेताओं से भी धोखा करती है, जब उनसे भाजपा से कांग्रेस में गए नेताओं के बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा कि आप खुद देखिए वहाँ उनकी क्या स्थिति हो रही है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com