ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हत्या के मामले में आजीवन कारावास के सजायाफ़्ता कैदी को बुधनी के जंगल से दबोचा |

भोपाल : 21/10/2023 :( नुजहत सुल्तान )  हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सज़ा पाए हुए व्यक्ति ने एक महीने पहले जेल से भागने की प्लानिंग कर ली थी, एक महिना पहले रजत ने जेल में हथकड़ी की चाबी चुरा ली थी | रजत बीती 14 अक्टूबर को हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी खोलकर फरार हो गया था | इसके बाद जेल प्रहरी अत्यबचन जाट और राज आमले को जेल प्रबंधन ने निलंबित कर दिया था | डीसीपी रियाज़ इकबाल ने बताया कि रजत इससे पहले पैरोल पर छूटकर हत्या कर चुका था | इसलिए उसे तलाशना ज़रूरी हो गया था | उसकी तलाश में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें जेल प्रहरी राज आमले भी शामिल था | करीब 350 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पता चला कि रजत होशंगाबाद की ओर फरार हुआ था | इसलिए स्पेशल टीम होशंगाबाद की ओर रवाना हुई और रास्ते में पड़ने वाले ढाबों के फुटेज भी खंगाले | इसी बीच जेल प्रहरी को कॉल आया कि रजत को बुधनी के पास देखा गया है | टीम ने वहां पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया | पूछताछ में रजत ने बताया कि करीब महीनाभर पहले उसने जेल में ही हथकड़ी की चाबी चुरा ली थी, इसका पता जेल स्टाफ को था ही नहीं उसके इस खुलासे के बाद जेल प्रबंधन उसके बयान कि पुष्टि के लिए जांच कर रहा है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com