ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
धर्म के नाम पर अपराध : कन्या भोज के बहाने दो सगी बहनों को अगवा कर दो महिलाएं हुई फरार |

भोपाल : 23/10/2023 :( नुजहत सुल्तान )   धर्म के नाम पर अपराध करने वाली दो महिलाओं ने पीरगेट स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर से शनिवार सुबह कन्या भोज के बहाने दो सगी बहनों को अगवा कर लिया | दरअसल, रतलाम निवासी आदिवासी मुकेश एक महीने पहले ही अपनी पत्नी और अपनी तीन बेटियों और एक बेटे  के साथ लालघाटी के बरेला गांव आया है | वह यहां अपने रिश्तेदार के यहां रहकर मजदूरी कर रहा है | मुकेश ने बताया कि शनिवार सुबह पत्नी लक्ष्मी, 8 वर्षीय बेटी काजल, और 11 महीने की बेटी दीपावली के साथ कर्फ्यू वाली माता मंदिर में बैठी थी | करीब 10:30 बजे दो अनजान महिलाएं ई-रिक्शा से आईं एक शलवार सूट पहनी थी, और दूसरी जींस टी-शर्ट में थी | उन्होने लक्ष्मी से कहा कि उनका घर पास में ही है उनके घर पर कन्या भोज है बच्चियों को भेज दो हम वापस छोड़ जाएंगे | लक्ष्मी ने दोनों बेटियों को उनके साथ कर दिया उनके साथ दो बच्चियां और भी गई लेकिन थोड़ी दूर से दोनों बच्चियां वापस लौटकर आ गई, लेकिन काजल और दीपावली शाम तक जब नहीं आईं तो मुकेश ने कोतवाली थाने में बेटियों के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई | मुकेश ने बताया कि दीपावली का अगले महीने में जन्मदिन है वह दीपावली के दिन हुई थी इसलिए उसका नाम दीपावली रखा था | इस घटना के 35 घंटे बाद भी दोनों बेटियों का पता नहीं लग पाया है | पुलिस की पांच टीमें सर्चिंग में लगी हैं, सीसीटीवी फुटेज में महिलाएं रेतघाट तक जाती हुई दिखी हैं | इसी आधार पर महिलाओं की तलाश की जा रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com