ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
ग्रामीण और अवैध कॉलोनियों में स्पष्ट पता न होने के कारण एक ही पते पर चढ़े कई मतदाताओं के नाम, 82 हज़ार का हुआ वेरिफिकेशन |

भोपाल : 23/10/2023 :   इस बार शहर की सातों विधानसभा सीटों में 20 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे | शहर के लिए 2 हज़ार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं | 15 केंद्र पर तय सीमा 1500 से अधिक मतदाता होने के कारण उनके साथ सहायक केंद्र बनाए गए हैं | बैरसिया विस क्षेत्र में 273 लोगों के नाम मतदाता सूची में एक ही पते पर पाए जाने की जानकारी मिलते ही निर्वाचन की टीम ने मौके पर पहुँचकर सत्यापित किया तो मतदाता अलग-अलग पाए गए | निर्वाचन की टीम को इस तरह के करीब 80 हज़ार से अधिक पतों पर जाकर एक-एक वोटर को सत्यापित करना पड़ा | हुजूर विधानसभा में 23 हज़ार से अधिक ऐसे पतों की जांच करनी पड़ी जहां एक ही पते पर 6 या उससे अधिक वोटर थे | इस प्रकार की समस्या अधिकतर ग्रामीण और अवैध कॉलोनियों में पाई गई है | स्पष्ट पता नहीं होने के कारण एक ही पते पर कई मतदाता के नाम चढ़ गए हैं | सभी को ठीक कर दिया गया है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com