ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
गुलाब उद्दान से गुज़र रही हाईटेंशन लाइन बन सकती है बड़े हादसे का कारण शिफ्टिंग के लिए आयुक्त की ओर से एप्रूवल मिलने का इंतज़ार कर रहा निगम |

भोपाल : 23/10/2023 :  सीहोर नाके पर बने गुलाब उद्दान से गुज़र रही बिजली की लाइनें काफी नीचे हैं बावजूद इसके नगर-निगम प्रशासन ने आम जनता के लिए इस पार्क को खोल दिया है | यहाँ 5 से अधिक जगहों पर 33 केवी लाइन बहुत नीचे तक झूलती नज़र आती है | उनमें कई तार तो महज 10-10 फीट ऊंचाई पर ही है | जो कि पार्क में आने वालों के लिए और पार्क में खेलने वाले बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है | इस पार्क मे काफी छोटे बच्चे यहां नीचे लटक रहे बिजली की लाइनों के आसपास ही खेलते हैं | यहा फरवरी में 2021 में भी काम कर रहा एक मजदूर इन्ही लाइनों की चपेट में आकर झुलस गया था | फिर भी इनकी शिफ्टिंग करने में निगम लापरवाही बरत रहा है | नगर-निगम को आयुक्त की ओर से एप्रूवल नहीं मिल रहा है, जिस कारण शिफ्टिंग नहीं हो पा रही है | लाइनों की शिफ्टिंग के लिए प्रस्ताव निगम आयुक्त को भेज रखा है, मंजूरी का इंतज़ार है | शिफ्टिंग के संबंध में निगम के इंजीनियर्स भी बीते ढाई साल से आश्वासन देते आ रहे हैं | लेकिन शिफ्टिंग होगी कब तक इसका सीधा जवाब किसी के पास नहीं है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com