ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कन्या भोज के बहाने अगवा की गई बच्चियों को पुलिस ने सही सलामत बरामद कर लिया है एक ही परिवार के 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार |

भोपाल : 24/10/23 : शनिवार सुबह पीरगेट स्थित कर्फ़्यू वाली माता मंदिर से कन्या भोज के बहाने महिलाओं द्वारा जिन दो बच्चियों का अपहरण किया गया था | सोमवार को पुलिस ने उन्हें आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिया है | आरोपियों ने बच्चियों को कोलार के इंग्लिश विला के एक मकान में छिपाकर रखा था | दंपत्ति उन्हें बेचने की जुगाड़ में थी | बच्चियों को कोई पहचाने नहीं इसलिए आरोपियों ने उनका मुंडन करा दिया था | सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को महिलाएं रेतघाट तक जाती नज़र आईं थी | उनके साथ एक मर्सिडीज भी थी | पुलिस ने टीम बनाकर महिलाओं को खोजना शुरू किया और आखिरकार पुलिस ने बच्चियों को सही सलामत बरामद कर लिया | पुलिस ने दंपत्ति सहित 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है, 32 वर्षीय अर्चना, 35 वर्षीय पति निशांत, 20 साल की बहन मुस्कान, 22 वर्षीय भाई सूरज और एक नाबालिग बहन को गिरफ्तार कर लिया है | निशांत 12वीं तक पढ़ा है, वह मूलत: केरल का रहने वाला है, वह टेक्नीशियन का काम करता है | अर्चना और उसके भाई बहन हरियाणा के रहने वाले हैं | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com