ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
चोरी या गुम हुए 502 मोबाइल फोन को लॉंस्ट सेलफोन यूनिट ने कुछ महीनों में तलाशा |

भोपाल : 24/10/23 :( नुजहत सुल्तान )  गुम या चोरी के मोबाइल बड़ी मात्रा में पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के राज्यों में भेज दिए जाते हैं | जिन कारण इन मोबाइल को ट्रेस करना मुश्किल होता है | और अगर ट्रेस हो भी जाएं तो उन्हें बरामद करना आसान नहीं होता | ज़्यादातर पुलिस भोपाल में गुम हुए मोबाइल को मप्र सर्किल के टेलिकॉम नेटवर्क में ही सर्च करती है | लेकिन अब भोपाल साइबर क्राइम की लॉंस्ट सेल फोन यूनिट ने कुछ महीनों के भीतर ही 76 लाख से अधिक कीमत के करीब 502 मोबाइल तलाश लिए हैं | लॉंस्ट सेल फोन यूनिट ने ये फोन तकनीकी एनालिसिस के बाद बरामद किए हैं इतनी बड़ी संख्या में पहली बार मोबाइल रीकवर हुए हैं | इनमें सबसे अधिक मोबाइल भोपाल से मिले हैं, जो चोरी या गुम हो जाने के बाद भोपाल में ही चलाए जा रहे थे | कुछ फोन रायसेन, विदिशा से भी रिकवर हुए हैं | कुछ फोन ऐसे भी मिले हैं, जिन्हें छत्तीसगढ़, गुजरात, उप्र और बिहार में चलाया जा रहा था | लॉंस्ट यूनिट द्वारा लोगों के मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com