ब्रेकिंग न्यूज़ आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                रीवा : सूखी नहर में गिरी बाइक, हादसे में सेना के दो जवानों की मौत |                सतना : चार्जिंग पर लगे मोबाइल में हुए धमाके से 2 बच्चे जख्मी |                सीहोर : आधी रात को रुकवाया बाल विवाह बिना दुल्हन के लौटी बारात |                खंडवा : बिना इंजन के चल पड़ी मालगाड़ी, 5 डिब्बे ट्रैक से उतरे |                  
मिलावट खोरों का कारनामा हुआ उजागर : पनीर प्रोडक्ट नामक कंपनी के सैंपल दो बार फैल होने के बाद भी हो रहा बेधड़क उत्पादन एनजीटी ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लगाया 1 करोड़ 24 लाख का जुर्माना |

भोपाल : 24/10/23 :( नुजहत सुल्तान )  सीहोर की जय श्री गायत्री पनीर फैक्ट्री के सैंपल सितंबर 2022 में लिए गए थे, तब इन प्रोडक्ट्स में काफी मात्रा में वेजीटेबल फैट पाया गया था | सैंपल दो बार फैल हुआ | दोनों बार जांच में इसमें पॉम ऑयल जैसे वेजिटेबल फैट की मात्रा मिली | इसके अलावा शुगर और अन्य तत्व मिले थे, जिनका उपयोग पनीर में प्रतिबंधित है | यह पनीर पूरे भोपाल के अलावा, मप्र और दुबई से लेकर कुवैत तक सप्लाई किया जाता है | फूड सेफ़्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया तक ने इस पनीर को अमानक पाया | पिछले दिनों खाद्द विभाग की टीम ने यहां छापा डालकर बंगाल से इस फैक्ट्री में आया 36 लाख का पॉम ऑयल का टैंकर जब्त किया था | एनजीटी ने भी फैक्ट्री प्रबंधन पर 1 करोड़ 24 लाख रु. का जुर्माना लगाते हुए उत्पादन बंद करने के निर्देश दिए थे | पर फैक्ट्री में रात - दिन उत्पादन जारी है | यहां हर दिन करीब 25 मीट्रिक टन पनीर सहित सभी प्रकार के प्रोडक्ट्स का उत्पादन लगातार हो रहा है | इस मिलावटी प्रोडक्ट्स के उपयोग से लोगों को होने वाली हानि से कौन अवगत कराएगा | क्योंकि इसमें फेटी एसिड सहित कई केमिकल पाए जाने के कारण यह लोगों में गंभीर बीमारी पैदा कर सकता है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com