ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बच्चियों को मर्सिडीज में करते थे अपहरण ले जाकर बेचते थे बड़े शहरों में इनके गिरोह में दिल्ली की एक महिला डॉक्टर भी शामिल |

भोपाल : 25/10/2023 :( नुजहत सुल्तान )  पुलिस का कहना है कि दोनों बच्चियों को कर्फ्यू वाली माता मंदिर के पास से उठाने के बाद उनके बाल कटवा दिये आरोपियों का कहना है कि  एक बच्ची जिसका नाम काजल है वो भीख मांगती थी | उसके बाल उलझते थे इसलिए आरोपियों ने उसके बाल कटवा कर उसका मुंडन करवा दिया | पुलिस को दो बच्चियाँ और मिली हैं जिनमे एक बच्ची तीन महीने की एंजिल और एक ढाई साल की अकीरो शामिल हैं | यह गिरोह काफी टाइम से बच्चो को बेचने का काम कर रहा है | इनमे शामिल दिल्ली की महिला डॉक्टर जो इन दिनो गायनोकोलॉंजिस्ट का काम कर रही है , वो भी इस गिरोह के साथ 9 साल से शामिल है | डॉक्टर साहेबा बच्चा गिरोह से बच्चे खरीद कर उन लोगों को बच्चे बेचती है जिनकी कोई औलाद नही होती है | पुलिस को भी इसकी जानकारी तब लगी जब उन्हें इस गिरोह से दो मासूम बच्चियाँ और मिल गई | कोलार के इंग्लिश विला मकान से इस गैंग के 5 सदस्य को पुलिस ने पकड़ा है | इन आरोपियों में हरियाणा में रहने वाली अर्चना सैनी, केरल निवासी लिव-इन पार्टनर निशांत रामास्वामी, अर्चना का बेटा सूरज, उसकी गर्लफ्रेंड लखनऊ की मुस्कान बानो और नाबालिग बेटी शामिल है | पुलिस ने इन्हें मानव तस्करी सहित अन्य धाराओं में आरोपी बनाया है | पांचों आरोपी एक जैसा बयान दे रहे हैं, अर्चना और निशांत ने पूछताछ में खुलासा किया है कि डॉक्टर द्वारा नि:संतान दंपत्ति को बच्चे बेचे जाते रहे हैं | अर्चना और निशांत इन दोनों बच्चियों को भी महिला डॉक्टर के सुपुर्द करने वाले थे इसके बदले में उन्हें कितनी रकम मिलती इस संबंध में उन्होने कुछ नहीं बताया है | पुलिस इस संबंध में और भी मामलों पर जांच कर रही है आगे क्या खुलासे होते हैं देखना ये है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com