ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
नेता भी आचार संहिता के उल्लंघन में पीछे नहीं इसी तरह चलता रहा तो जीता हुआ चुनाव निरस्त होने की संभावना

भोपाल : 25/10/2023 : आचार संहिता का उल्लंघन करने में विधायक, मंत्री सहित नेता भी शामिल हैं, इंदौर-1 सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने क्लीन चिट देते हुए मामले को भारत निर्वाचन आयोग को भेज दिया है | कैलाश ने भाजपा के कार्यक्रम में कांग्रेस मुक्त बूथ बनाने पर बूथ अध्यक्ष को 51 हज़ार रु. देने की घोषणा की थी | जांच में पता चला कि मामला आचार संहिता लगने से 5 दिन पहले का है | उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से लड़ रहे हैं | वे एक कॉलेज में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे, चुनाव आयोग ने इस पर जवाब मांगा है | अटेर से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे ने मंत्री अरविंद भदौरिया के खिलाफ शिकायत कर आरोप लगाया है कि भदौरिया की अनुशंसा पर फूप में पदस्थ किए गए  टीआई रामनारायण भदौरिया का तबादला किया जाए | वह मंत्री भदौरिया के रिश्तेदार हैं | सागर कलेक्टर दीपक आर्य पर आरोप है कि वे भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं | सतना आरटीओ संजय सिंह छह साल से सतना में पदस्थ हैं | राष्ट्रीय आजीविका मिशन में पदस्थ रिटायर्ड आईएफएस अफसर एलएम बेलवाल की शिकायत लंबित है | आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में एफआईआर हुई है या शिकायत है तो मामलों में कार्रवाई के अलग-अलग प्रावधान हैं | अगला चुनाव आने के पहले मामलों का निराकरण करना आवश्यक है | प्रावधान यह भी है कि आचार संहिता के उल्लंघन के चलते उम्मीदवार का जीता हुआ चुनाव भी रद्द हो सकता है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com