ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
इनकम टैक्स की छापेमार कार्रवाई के दौरान 50 करोड़ की हुंडियां, एक करोड़ रु. की नकदी बरामद |

ग्वालियर : 27/10/2023 : गुरुवार को भोपाल से आई इनकम टैक्स की टीम ने ग्वालियर के बड़े प्रॉपर्टी और हुंडी कारोबारियों में शुमार संजय मेहता व उनके परिजनों पर छापे मारे  | परिवार के सर्राफा बाजार स्थित अंगूरी ज्वेलर्स, करिश्मा ज्वेलर्स, नवल ज्वेलर्स व अन्य प्रतिष्ठानों और घर पर पहुंची, सभी परिसर को अपने कब्जे में ले लिया | इस कार्रवाई के दौरान विभाग को पहले दिन 50 करोड़ की हुंडियां और लगभग एक करोड़ रु. की नकदी मिली है | हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि करने से अधिकारी कतरा रहे हैं | जांच में अधिकारियों को बैंक लॉकर की भी जानकारी मिली है | लॉकर खुलने के बाद ही जमा रकम का खुलासा होगा | आयकर विभाग की कार्रवाई को आगामी विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है | दरअसल, एक चर्चा सामने आई है कि ब्याज पर पैसे चलाने के व्यापार में मेहता परिवार केवल मुखौटा है | कई व्यापारियों, अधिकारियों, नेताओं ने अपनी काली कमाई उन्हें दे रखी है | इसी राशि को मार्केट में ब्याज पर देकर हर माह लाखों रु. कमाए जा रहे हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com