ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
डेंगू के मच्छरों का आतंक, शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा |

 भोपाल : 27/10/2023 : शहर में डेंगू के मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर-निगम का अमला सतर्क हो गया है जगह-जगह लार्वा से निपटने के लिए फॉगिंग और दवाओं का छिड़काव तेज़ कर दिया गया है | सरकारी अस्पतालों, दफ्तरों, स्कूलों में भी अभियान के तहत लार्वा सर्वे किया जा रहा है | लोगों के घरों में भी टीमों को भेजकर लार्वा सर्वे कर उसे नष्ट करने का काम किया जा रहा है | जिला मलेरिया अधिकारी अखिलेश दुबे के मार्गदर्शन में विभाग ने अलग-अलग हिस्सों में पोस्टर बैनर से डेंगू मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक किया | बार बार मौसम में बदलाव के कारण भी डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं | ऐसे में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है | क्योंकि ऐसे मौसम में लार्वा अधिक पनपता है | जिस कारण डेंगू तेज़ी से फैलता है | गुरुवार को ही डेंगू के 7 नए मरीज मिले हैं इससे डेंगू पॉज़िटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 555 हो गई है | सिर्फ अक्टूबर के 26 दिनों में ही 200 से ऊपर केस मिल चुके हैं | अब डेंगू के मच्छरों को मारने के लिए एक ही इलाक़े में फॉगिंग और दवाओं का छिड़काव एक साथ किया जाएगा | इसमें हॉट स्पॉट वाले इलाकों में फॉगिंग की जाएगी |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com