ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
राजनीति में घमासान : भाजपा में सीटों को लेकर बगावत और विरोध बढ़ा, कांग्रेस से 7 टिकट बदलने से विरोध 51 तक पहुंचा |

भोपाल : 28/10/2023 : राजनीति में सीटों को लेकर विरोध अब भी जारी है चुनाव को अब सिर्फ 10 दिन ही बचे हैं लेकिन बगावत और विरोध ने दलों की मुश्किलें और अधिक बढ़ा दी हैं | भाजपा में 10 दिन पहले जहां 24 सीटों पर बगावत और विरोध की स्थिति थी, वहीं अब 69 सीटों पर टिकट काटने से विधायकों में गुस्सा बढ़ गया है | भाजपा ने 24 विधायकों का टिकट काटा है, पार्टी में 30% सीटों पर बगावत और विरोध की स्थिति है | अभी विदिशा और गुना दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित होना बाकी है, यहाँ भी विरोध संभव है | भगवानपुरा विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक जमनासिंह सोलंकी बागी हो गए हैं | पार्टी ने चंदर सिंह बास्कले को टिकट दिया है | सोलंकी निर्दलीय लड़ेंगे | वह बोले सांसद आए तो जूते लगाऊंगा सीएम भी समझाने आए तो नहीं मानूंगा | 8 से अधिक सीटों पर मौजूदा विधायक जबकि 15 से अधिक सीटों पर पूर्व विधायक व मंत्री खुलकर विरोध में जुटे | इनमें से कई निर्दलीय या दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं | भोपाल दक्षिण पश्चिम भी चुनौती बनी  यहाँ पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता समर्थकों में गुस्सा उभरा | वहीं कांग्रेस अपनी सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, लेकिन 51 सीटों पर अब उसका सामना भाजपा के साथ ‘अपनों’ से ही होगा | हालांकि विरोध को देखते हुए कांग्रेस ने कुल 7 टिकट बदले इसका फायदा ये हुआ कि जो विरोध 10 दिन पहले 30 सीटों पर था, अब वह 51 तक ही पहुंचा है | भोपाल जिले की 7 में से 4 सीटों पर विरोध उत्तर में आतिफ़ अकील को टिकट मिलते ही नासिर इस्लाम ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है | आरिफ अकील के छोटे भाई आमिर भी मैदान में हैं | जिन 4 सीटों पर कांग्रेस ने बुधवार को टिकट बदले, उनमें से दो पर उसके पुराने प्रत्याशी चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं | आमला सीट से दावेदारी कर रहीं डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को भी टिकट देने से कांग्रेस ने इंकार कर दिया है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com