ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
नगर निगम की टीम अब होटलों में उपयोग होने वाले तंदूर, अंगीठी और सिगड़ी पर भी लगाएगी रोक |

भोपाल : 28/10/2023 :( नुजहत सुल्तान )  एनजीटी के आदेश के बाद निगम अमले ने ऐसे रेसत्रां/ढाबों और होटल्स को चिन्हित करना शुरू कर दिया हैं, जहां तंदूर पर बने खाद्द पदार्थ बनते हैं | भोपाल नगर-निगम की टीम अब होटलों में उपयोग होने वाले सिगड़ी, तंदूर और अंगीठी पर रोक लगाने की तैयारी में है | इसके लिए नगर-निगम की टीम ने सर्वे शुरू कर दिया है | ऐसा करने वालों के खिलाफ निगम अमला पहले स्पॉट फाइन करेगा अगर इसके बाद भी संबंधित होटल या रेस्त्रां संचालक नहीं मानते हैं, तो सिगड़ी, तंदूर या अंगीठी की जब्ती कर ली जाएगी और मामला कोर्ट तक पहुंचाया जाएगा | दरअसल, एनजीटी का मानना है कि रेस्त्रां/ ढाबों और होटलों में पर्यावरण मानकों का अनुपालन नहीं हो रहा है | सिगड़ी,तंदूर और अंगीठी से भी वायु प्रदूषण हो रहा है | और यहाँ ठोस उपशिष्ट प्रबंधन नियमों का उल्लंघन किया जाता है | इस काम के लिए भोपाल नगर-निगम ने एक समिति बनाई है | इस मामले में 19 दिसंबर को पेशी होगी | जल्द ही ऐसे होटल्स संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी | कई जगह तो कार्रवाई शुरू कर दी गई है जिनमें बदस्तूर रेस्त्रां, दरबार रेस्त्रां, दादाजी का ढाबा और सिगड़ी रेस्त्रां शामिल हैं | इन सभी से कुल 18,हज़ार रु. बतौर चालान वसूल किए गए हैं | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com