ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बच्चो के अपहरण मामले में महिला डॉक्टर ने 50 डिलीवरी कराने के बाद बच्चों को कहाँ बेचा पुलिस कर रही जांच |

भोपाल : 30/10/2023 :( नुजहत सुल्तान )  बच्चो को अगवा करने वाली गैंग की सरगना दिल्ली की महिला डॉक्टर कुमारी शक्ति देवी उर्फ सीमा 12वीं फैल निकली | पीरगेट स्थित कर्फ़्यू वाली माता मंदिर से कन्या भोज के बहाने दो बच्चियों को अगवा करने वाली गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गया है | पुलिस ने गैंग की सरगना सीमा को बदरपुर, साउथ दिल्ली से गिरफ्तार किया है | सीमा को भोपाल की जिला अदालत ने 5 नवंबर तक रिमांड पर लिया है | अर्चना को दोबारा 5 नवंबर तक रिमांड पर लिया गया है | सीमा व अर्चना को साथ बैठाकर पुलिस पूछताछ करेगी | क्राइम ब्रांच ने सीमा के क्लीनिक से 50 से अधिक डिलीवरी का रिकॉर्ड जब्त कर लिया है | इसमें अधिकतर अविवाहित युवतियों की डिलीवरी के बाद पैदा हुए बच्चों को सीमा ने किन लोगों को बेचा है इसका पता पुलिस लगा रही है | अपहरण के आरोप में गिरफ्तार अर्चना, निशांत रामास्वामी, सूरज और मुस्कान 29 अक्टूबर तक रिमांड पर थे | सीमा का कहना है कि अकीरो उसकी ही औलाद है | वह उसे अपने पास नहीं रख सकती थी, इसलिए अर्चना को सौंप दिया गया था | सीमा ने 3 महीने की एंजल को अर्चना को देना स्वीकार किया है | पुलिस ने एंजल की मां का पता लगा लिया है | एंजल ऑपरेशन से पैदा हुई थी, जिसके लिए उसने 40 हज़ार रु. लिए थे | वहीं, सीमा से बरामद हुई दो साल की बिट्टू उर्फ माही उर्फ त्रिशा के माता-पिता की भी जानकारी पुलिस ने जुटा ली है | दोनों बच्चियों को जल्द ही बेचने की तैयारी में थी | सीमा ने पुलिस को बताया कि वह दाई का काम करती है, वह एक एनजीओ भी चलाती है, वह एक डिलीवरी के 40, 50 हज़ार रु. लेती थी | केस बिगड़ने पर वह एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की भी मदद लेती थी | पुलिस आगे भी पूछताछ कर रही है अब देखना ये है कि आगे और क्या खुलासे होते हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com