ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बस ऑपरेटरों की मनमर्ज़ी के चलते त्यौहार शुरू होते ही यात्रियों से तीन गुना अधिक किराया वसूल रहे हैं |

भोपाल : 30/10/2023 : भोपाल से महाराष्ट्र के अलावा गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए करीब 100 इंटर स्टेट बसों का संचालन होता है | त्यौहारों का सीजन आते ही बस ऑपरेटरों द्वारा तीन गुना तक किराया यात्रियों से वसूलना शुरू कर दिया है | इसके बाद भी इन बस ऑपरेटरों पर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, राज्य सरकार तक का कोई नियंत्रण नहीं है | मप्र की कोई सड़क परिवहन सेवा न होने से वे पिछले कई सालों से मनमर्ज़ी  कर रहे हैं | खासतौर पर दुर्गा पूजा, दीपावली, होली और रक्षाबंधन के त्यौहारों दौरान ऑपरेटर तीन गुना अधिक किराया वसूलते हैं | इंटर स्टेट हों या प्रदेश के भीतर चलने वाली बसें सभी के ऑपरेटर समय-समय पर अधिक किराया वसूलने से बाज नहीं आते | अधिक किराया वसूलने को लेकर ऑपरेटर का कहना है कि त्यौहार के समय आरटीओ से बनवाए जाने वाले टेंपरेरी परमिट हैं जो निर्धारित अवधि के लिए होते हैं | और उन्हें परमिट अधिक फीस देकर उठाना होते हैं | मप्र ट्रांसपोर्ट कमिश्नर एसके झा का कहना है कि किसी भी बस ऑपरेटर को अधिक किराया लेने की आज़ादी नहीं दी गई है | यदि यात्री को लगता है कि उससे बहुत अधिक किराया वसूला गया है | तो वह प्रमाण सहित हमें शिकायत कर सकता है | संबंधित बस ऑपरेटर पर कार्रवाई की जाएगी | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com