ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पाँच साल में मंत्रियों की औसतन संपत्ति में 5 गुना और कमलनाथ की संपत्ति में 29 गुना इजाफा हुआ वहीं शिवराज की संपत्ति सिर्फ 97 लाख ही बढ़ी |

भोपाल : 31/10/2023 : विधानसभा चुनाव आने में सिर्फ 17 दिन बचे हैं सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन था जिन विधायकों को टिकट नहीं मिले वह उदास होकर बैठ गए और जिन को टिकट मिल गया उनके चेहरों पर खुशी की लहर झूम उठी | शिवराज सिंह चौहान ने नामांकन के आखिरी दिन बुदनी से पर्चा भरा | शिवराज 1990 में बुदनी से विधायक बने थे, इसके बाद 1991 में विदिशा से सांसद बन गए थे | 2005 में सीएम बनने के बाद बुदनी से उपचुनाव जीते | फिर बुदनी से 2008 से लगातार विधायक हैं | शिवराज सिंह चौहान की संपत्ति 5 साल में सिर्फ 97 लाख ही बढ़ी, जबकि दूसरे मंत्रियों की औसतन संपत्ति 5 गुना तो कमलनाथ की संपत्ति में 29 गुना तक का इजाफा हुआ है | पत्नी साधना सहित शिवराज की संपत्ति 8 करोड़ 63 लाख है | विरासत में मिली पैतृक भूमि 0.77 एकड़ के अलावा 21.7 एकड़ खरीदी हुई कृषि भूमि है | इसकी कीमत 4 करोड़ 89 लाख है | साल 2018 में शिवराज ने अपनी पत्नी साधना सिंह को भागीदारी फर्म मैसर्स साधना डेयरी में 30% का शेयरहोल्डर बताया था, अब वह इस फर्म में भागीदारी नहीं है | चौहान की संपत्ति में दोनों बेटे कार्तिकेय और कुणाल सिंह का ब्योरा नहीं दिया है | अंतिम बार दोनों बेटों को खुद पर आश्रित बताया था | कमलनाथ की संपत्ति 5 साल में 29,97 करोड़ बढ़ी, वित्त वर्ष 2022-23 के आयकर रिटर्न के मुताबिक कमलनाथ की वार्षिक आय 78.73 लाख और पत्नी की 1.15 करोड़ रु. है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com