ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मिलावटखोरी के मामले को न करे नज़र अंदाज चुनावी बहाना बनाकर |

ग्वालियर : 31/10/2023 :  खाने पीने के सामान जैसे दूध, पनीर आदि में मिलावट को रोकने के लिए हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की | मुरैना कलेक्टर द्वारा हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में यह बताया गया कि मिलावट की रोकथाम को रोकने के लिए कितने सैंपल भरे और कितने लोगो पर एफआईआर की गई | इस पर जस्टिस रोहित आर्या और जस्टिस अमर नाथ (केश्रवानी) की डिवीजन बेंच ने कहा अब सुधर जाओ नहीं तो आप सब खतरे में आ जाएगे | चुनाव प्रक्रिया अपनी जगह है | चुनाव का नाम लेकर हमारे आदेश को अनदेखा न करे | आप आम जनता के लिए काम करना ही बंद कर दें | कोर्ट ने ये साफ स्पष्ट किया है कि कलेक्टर के लिए चुनाव बहुत अहम विषय हैं लेकिन कोर्ट के लिए आम जनता का स्वास्थ और सुरक्षा सबसे पहले हैं | इस मामले की आगे की सुनवाई 2 नवंबर को होगी | कोर्ट ने न्यायमित्र एडवोकेट पवन दिव्वेदी को कलेक्टर द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट का अध्ययन करने का कहा है, इसके बाद ही कोर्ट अगली सुनवाई में आखरी आदेश जारी करेगा | भिंड के हेल्थ ऑफिसर अवनीश गुप्ता से कोर्ट ने कहा तुम्हारी सेहत अच्छी दिख रही है तुम्हारे घर में भी मावा और अच्छा खाना आता होगा इसका असर तुम्हारी सेहत पर भी पड़े तो तुम क्या करोगे | मुरैना की अधिकारी किरण सेंगर ने कहा घर में अच्छा खाना, खाना अच्छी बात हैं लेकिन गरीब आदमी भी अच्छा खाए ये भी आपका फर्ज़ हैं | कोर्ट ने कहा क्लेकटर को मिलावट रोकना औपचारिकता या फिर रोजमर्रा का लग रहा है | तो हम उन्हें कोर्ट की भाषा में समझा देगें | पब्लिक सर्वेंट सिर्फ चुनाव कराने के लिए हैं या फिर जनता के लिए हैं  |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com