ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
चोर कर रहे हैं वाहन डीजल की चोरी इस मामले की रोकथाम के लिए निगम नही कर पा रहा कोई व्यवस्था |

भोपाल : 1/11/2023 :( नुजहत सुल्तान ) कई बार डीजल चोरी होने के मामले सामने आए हैं | कभी कचरा वाहनों से तो कभी दूसरे वाहनों से डीजल चोरी की घटनाएं हो रही हैं |  इसके बाद भी वाहन चालकों के हौंसले बुलंद हैं | अभी कुछ वक़्त पहले ही जहांगीराबाद थाने में नगर निगम कर्मचारी के खिलाफ डीजल चोरी करने के मामले में एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है | इससे पहले भी डीजल चोरी का मामला उजागर हुआ है | इसके बाद भी निगम प्रशासन इस मामले में लापरवाही बरत रहा है | कार्रवाई न होने के कारण आए दिन डीजल चोरी की घटनाएं हो रही हैं | पिछले दो दिन में डीजल चोरी के चार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं | इस मामले में पड़ताल की गई तो सामने आया कि नगर-निगम के ही ड्राइवर और कर्मचारी मिलकर डीजल चोरी करते हैं | नगर-निगम के वाहनों से दो से पांच लीटर डीजल रोजाना चोरी हो रहा है | हर महीने 28 लाख रु. की चपत लग रही है | हाल ही में गाड़ी से डीजल निकालने के दो मामले सामने आए हैं, जिसमें ड्राइवरों को बर्खास्त किया गया है | निगम 2016 में हुए डीजल घोटाले के बाद पुख्ता प्रबंध नही कर पाया है | बस अंदरूनी जांच से मामला रफा दफा कर दिया | अब भी डीजल चोरी करने वालों पर एफआईआर न करके काम से हटाकर कार्रवाई पूरी कर दी जाती है | वहीं एएचओ से रिपोर्ट मांगकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है | पुलिस से जांच करवाई जाए तो चोरी के और मामले उजागर हो सकते हैं |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com