ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से फैक्ट्री मालिक सहित तीन की मौत |

दमोह : 1/11/2023 : पटाखा फैक्ट्री संचालक अभय गुप्ता को सिर्फ 400 किलोग्राम पटाखे बेचने का स्थाई लायसेंस मिला था |  इसी के नाम पर वह छोटे-छोटे 4-5 कमरों में फैक्ट्री चला रहा था | वह पिछले 10 साल से अवैध रूप से घनी आबादी के बीच फैक्ट्री चला रहा था | 12 अक्टूबर को ही इसकी शिकायत हुई थी, इस मामले में कार्रवाई की जाती इससे पहले ही मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे फैक्ट्री में विस्फोट हो गया | विस्फोट इतना भयंकर था कि धमाके की आवाज़ एक किमी दूर तक सुनाई दी, आसपास के मकानों में भी दरारें आ गईं | इस हादसे में फैक्ट्री संचालक अभय गुप्ता, महिला मजदूर रिंकी कोरी और अपूर्वा खटीक की मौत हो गई | गुप्ता का शव शत-विक्षत अवस्था में मिला पैर और हाथ घुटनों से अलग थे | 11 महिला मजदूर घायल हो गईं सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com