ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
राजधानी में एक ही दिन में तीन ख़ुदकुशी के मामले हुए उजागर, पुलिस कर रही तीनों मामलों की जांच |

भोपाल : 1/11/2023 : राजधानी के कोलार और बैरसिया थाना क्षेत्रों में तीन अलग-अलग जगहों पर आत्महत्या करने का मामला उजागर हुआ है | तीनों मामलों में अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं | पुलिस तीनों मामलों में तहक़ीक़ात में जुटी है | पहला मामला सागर होम्स फेस-2 में रहने वाली 38 वर्षीय पूजा श्रीवास्तव का है, वह एक गृहणी थीं, उनके पति आशीष एक रियल स्टेट कंपनी में जॉब करते हैं | पूजा अपने पति आशीष और अपने दो बेटों के साथ किराए के मकान में रहती थी | सोमवार शाम के समय आशीष अपने बेटे के साथ पानी भरने के लिए नीचे उतरे थे | तभी पूजा ने ऊपर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी जब बेटा कमरे में पहुंचा तो मां को फंदे पर लटका देख पिता को बुलाकर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया | आशीष ने बताया कि पूजा लंबे समय से माइग्रेन से पीड़ित थी उसका इलाज चल रहा था पुलिस मामले की जांच कर रही है | एक ओर कजलीखेड़ा में रहने वाले 48 वर्षीय राजेश ठाकुर घर पर अकेला रहता था, उसके परिवार की किसी को कोई मालूमात नहीं है | घर से जब रहवासियों को बदबू आई तो उन्होने पुलिस को बताया | मौके पर पहुंची पुलिस ने डिंकपोज हो चुके शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है | वहीं बैरसिया के वार्ड 9 में रहने वाले 29 वर्षीय हिम्मत सिंह कुशवाह ने भी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली  हिम्मत सिंह सब्जी कारोबारी थे, परिवार में बुजुर्ग मां हैं और बहन की शादी हो चुकी है | सोमवार को मां घर पर नहीं थी तभी हिम्मत सिंह ने फांसी लगा ली पास में रहने वाले युवक की नज़र पड़ी तो उसने शोर मचाया | पड़ोसी फंदे से उतारकर उसे अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी | उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जांच में पता चला है कि हिम्मत सिंह मानसिक रूप से काफी परेशान थे | पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com